बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
27-Jan-2024 08:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना से बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नई सरकार बनने से पहले बड़ी मांग रख दी है। मांझी ने कहा है कि नई सरकार में हम पार्टी का भी दो मंत्री होना चाहिए। बता दें कि हम पार्टी के चार विधायक हैं और दो मंत्री की मांग जीतनराम मांझी ने कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या मांझी की यह मांग एनडीए मानेगी।
जीतनराम मांझी ने अपने आवास पर हम पार्टी के चारों विधायकों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद उन्होंने यह बड़ी मांग रखी है। हम पार्टी की बैठक के बाद मांझी के आवास के बाहर बड़ा पोस्टर लगाया गया है जिसकी चर्चा अब होने लगी है। जिसमें पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में यह लिखा गया है कि बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है। बता दें कि पहले इस तरह का स्लोगन जेडीयू अपने पोस्टर में किया करती थी। जेडीयू अपने पोस्टर में यह स्लोगन लिखा करती थी बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है।

