बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
20-Sep-2025 08:20 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Politics: बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम ने शहर के तिलक मैदान रोड स्थित कांग्रेस भवन की चल-अचल संपत्ति की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से बकाया होल्डिंग टैक्स को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।
निगम के मुताबिक, कांग्रेस भवन पर कुल 7,42,573 का होल्डिंग टैक्स बकाया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 30 सितंबर 2025 तक बकाया राशि जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी, अन्यथा बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 158 के तहत संपत्ति की कुर्की, नीलामी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम द्वारा जारी विवरण के अनुसार कांग्रेस भवन से जुड़ी दो अलग-अलग होल्डिंग्स पर टैक्स बकाया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि तय समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो ब्याज और अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। यहां तक कि बॉडी वारंट भी निर्गत किया जा सकता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने सफाई दी है कि टैक्स भुगतान के लिए डिमांड ड्राफ्ट पहले ही बन चुका है। पार्टी कार्यों की व्यस्तता के कारण राशि समय पर जमा नहीं हो सकी। एक-दो दिनों में टैक्स की पूरी राशि निगम में जमा कर दी जाएगी।