पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
23-May-2024 05:19 PM
By VISHWAJIT ANAND
SHEOHAR : लवली आनंद के पक्ष में शिवहर में एनडीए की चुनावी जनसभा हुई। जिसमें एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने मंच से कहा कि मुसलमान अब लालू का झोला नहीं ढोएगा। लालू के पीछे नहीं चलेगा। उन्होंने पूछा कि तेजस्वी ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को क्यों नहीं उपमुख्यमंत्री बनाया?
शाहनवाज ने आगे कहा कि जब बीजेपी दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है तब महागठबंधन वाले दो डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनाए? जब भी आरजेडी चाहती तो अब्दुल बारी सिद्दकी को डिप्टी सीएम बना सकती थी। लेकिन उन लोगों की मंशा साफ नहीं है। लालू कहते हैं कि माई समीकरण है। मेरा कहना है कि मुसलमान सिर्फ आपके पीछे-पीछे घुमेगा, सिर्फ नारा लगाएगा, पिकदान उठाएगा, आपके घर कबाब पहुंचाएगा? क्या यही काम हमलोगों का रह गया है? अकलियत के लोगों से समीकरण की बात करते हैं और जब हिस्सेदारी की बात आती है तब खुद मुख्यमंत्री बन जाते हैं। फिर राबड़ी भाभी को मुख्यमंत्री बना देते हैं। उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बना देते हैं।
लेकिन तेजस्वी यादव ने अब्दुल बारी सिद्दकी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। लालू जी को सिर्फ अपने बेटे बेटियों की चिंता हैं। इसलिए अकलियत को कहने आया हूं कि डरना है तो खुदा से डरो। अगर कायदे कानून से चलोंगे तो दुनियां की कोई ताकत आपका बाल बांका नहीं कर सकेगी। हम बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हैं, लेकिन भारत के नागरिक के खिलाफ नहीं हैं। जो भारत माता से प्यार करेगा, जो इसे मातृभूमि मानेगा, उसे हम पलको पर बैठाएंगे और छाती से लगाएंगे।
शाहनवाज ने कहा कि आयेगा तो मोदी ही..छाया है मोदी..पीएम बनेगा मोदी..अबकी बार हम 400 के पार होंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और हम बीजेपी में सबसे सीनियर आदमी हैं। हम लोग के उम्र पर मत जाइए। हमलोग देखने में युवा लगते हैं। लेकिन अनुभव की कमी नहीं है। हम अनुभव के साथ कह रहे हैं और आज यह भविष्यवाणी करके जा रहे हैं कि सबसे ज्यादा वोट से शिवहर की सीट हमलोग जीतेंगे। इस मौके पर देवेश चंद्र ठाकुर, सम्राट चौधरी, लवली आनंद, प्रिंस पासवान, चेतन आनंद सहित एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद थे। सभी नेताओं ने शिवहर की जनता से लवली आनंद को जिताने की अपील की।