ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / Bihar Politics: ‘अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो OBC को आरक्षण नहीं...

Bihar Politics: ‘अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो OBC को आरक्षण नहीं मिलता’ वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अररिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहा कि यदि वोट का अधिकार नहीं होता, तो ओबीसी को आरक्षण भी नहीं मिलता। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने की अपील की।

24-Aug-2025 08:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन महागठबंधन के घटक दलों के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ आज अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वोट की चोरी कर सत्ता में बनी हुई है।  


उन्होंने लोगों से वोट के प्रति सचेत होने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लोग वोटर अधिकार यात्रा में निकले हैं। उन्होंने वोट की ताकत को समझाते हुए कहा कि यह वोट का अधिकार सबसे बड़ी ताकत है। 


उन्होंने कहा कि जब आजादी मिली तब बाबा साहेब ने हम सभी को एक वोट का अधिकार दिया। इस एक वोट की ताकत है कि जो सरकार भी बनाती है और सरकार हटाती भी है। यह एक वोट पीएम, सीएम चुनती है।  


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि जनता पांच साल में एक बार अपना पीएम और सीएम चुनती है, लेकिन अगर यही वोट चोरी हो जाए तो सत्ता में बैठे लोग हमारी नहीं सुनेंगे। आज अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलता।   


उन्होंने कहा कि वोट की रक्षा कर हम वोट चोरों को दिल्ली से खदेड़ने का काम करेंगे। हम लोग अपने देश में हैं, यही हमारी पहचान है। यह लड़ाई अभी जारी है और हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे भी यह लड़ाई लड़ेंगे।