बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Nov-2025 02:24 PM
By First Bihar
Bihar Politics: मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और विवादित पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह घटना 30 अक्टूबर को मोकामा में हुई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान दो राजनीतिक गुटों में झड़प हुई थी। झड़प में पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें जन सुराज के 75 वर्षीय कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद मोकामा की सियासत में तनाव बढ़ गया है, खासकर विधानसभा चुनाव के दौरान।
इस गिरफ्तारी पर आरजेडी प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला केवल दो प्रत्याशियों के बीच का है और इसमें उनका या उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “यह प्रशासन और न्यायालय का मामला है, इसमें हम लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग हर चीज पर नजर रख रहा है।”
वीणा देवी ने अपने प्रचार अभियान के बारे में भी कहा कि उनका अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। उन्होंने परशुराम की धरती का जिक्र करते हुए कहा, “यह परशुराम की धरती है, और हम इस धरती की मर्यादा का सम्मान करते हैं। जनता सब देखती है, अगर कुछ भी होगा तो यह धरती का अपमान होगा।” गिरफ्तारी के बाद मोकामा की सियासी हलचल बढ़ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जांच पूरी होने तक सभी संदिग्धों पर सख्ती बरती जाएगी।