ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / politics / केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU के शामिल होने की चर्चा, कैबिनेट में फेरबदल को...

केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU के शामिल होने की चर्चा, कैबिनेट में फेरबदल को लेकर मोदी-शाह में हुई बातचीत

12-Jun-2021 09:00 AM

PATNA : बिहार एनडीए में भले ही अंदरूनी खींचतान चल रही हो लेकिन दिल्ली में गठबंधन को लेकर अब नई सुगबुगाहट तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अटकलों को शुक्रवार को उस वक्त तेजी मिल गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने मुलाकात की। इस मुलाकात को केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह है कि अब जनता दल यूनाइटेड को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कराया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू को जो मंत्री पद देने पर विचार किया जा रहा है। 


दरअसल साल 2019 में जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे तब जनता दल यूनाइटेड को बीजेपी की तरफ से एक मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। बीजेपी ने केंद्रीय कैबिनेट के लिए जो फार्मूला तय किया गया था उसमें सभी घटक दलों को एक मंत्री पद की पेशकश की गई थी। लेकिन जेडीयू ने बीजेपी के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जेडीयू फिलहाल केंद्रीय कैबिनेट में शामिल नहीं है। भले ही वह बिहार में बीजेपी के साथ सरकार में हो। अब जबकि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हुई हैं, जनता दल यूनाइटेड कोटे से दो मंत्रियों के शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है। वैसे में जेडीयू की तरफ से कौन से चेहरे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे इस पर सियासी चर्चा तेज हो गई है। 


केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल तय माना जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के पास दो से तीन विभागों का कामकाज है। रेल मंत्री पीयूष गोयल वाणिज्य रेल मंत्रालय के अलावे उपभोक्ता मंत्रालय का भी कामकाज संभाल रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके पास यह जिम्मेदारी उनके पास है। उधर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास पर्यावरण और भारी उद्योग मंत्रालय का भी कार्यभार है। जेडीयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है लेकिन क्या रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान को केंद्रीय कैबिनेट जगह मिलेगी यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।