ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / मंत्री विजेंद्र यादव ने बीजेपी से की मांग, बोले- अयोध्या में राम मंदिर...

मंत्री विजेंद्र यादव ने बीजेपी से की मांग, बोले- अयोध्या में राम मंदिर नहीं सीताराम मंदिर बनना चाहिए

25-Nov-2022 02:33 PM

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के सीनियर लीडर विजेंद्र यादव ने बीजेपी से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बीजेपी ने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है उसी तरीके से माता सीता के मंदिर के लिए पहल क्यों नहीं की जा रही है ? अयोध्या में मंदिर का नाम राम मंदिर दिया जा रहा है जबकि उसका नाम सीताराम होना चाहिए था। 




विजेंद्र यादव ने कहा है कि यह बिहार और मिथिलांचल की उपेक्षा मिथिलांचल का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीता मिथिला की बेटी थीं। विजेंद्र यादव ने आरोप लगया है कि बीजेपी की बिहार की सांस्कृतिक विरासत को अपमानजनक तरीके से तोड़ रही है। बीजेपी ने अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया तो अब बीजेपी के लोगों का ये भी दायित्व बनता है कि बिहार में माता सीता के मंदिर का निर्माण कराएं। यह महिलाओं के प्रति अपमान का सवाल है। 




भारत की संस्कृति में जय सीता राम का नारा लगाया जाता है लेकिन बीजेपी ने अब सीता राम के जगह राम गणेश कर दिया है और सीता माता को हटा दिया है। बिना सीता के राम का कोई अर्थ नहीं है। इसके बावजूद बीजेपी अयोध्या में मंदिर का नाम राम मंदिर दे रही है जबकि उसका नाम सीताराम होना चाहिए था।