BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
19-May-2021 05:35 PM
DESK: बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सामुदायिक किचन का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चकाई के बीडीओ सुनील कुमार चांद, सीओ अजीत कुमार झा और सोनो प्रखंड के सीओ अनिल कुमार चौबे भी मौजूद थे।
विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, सोनो एवं चकाई प्रखंड के उच्च विद्यालय बामदह एवं पंचायत सरकार भवन, माधोपुर में चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक किचन में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता, शुद्धता पर मेरा विशेष ध्यान रहता है। ऐसे में अगर यहां व्यवस्था हुई है तो उसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कोरोना काल में कोई भूखा ना रहे। उन्होंने बताया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में 4 सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है। चरकापत्थर में भी कम्युनिटी किचन चल रही है। जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना आपदा और लॉकडाउन से आजीविका पर संकट को देखते हुए पूरे बिहार में यह व्यवस्था की गयी है। हमने भी अपने चकाई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इसकी बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया था।
वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन में बेकारी की वजह से क्षेत्र में कोई भूखा ना रहे इसे लेकर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गयी है। अपने क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। क्षेत्र के लोगों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हूं। यही कारण है कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक किचन की शुरुआत की और खुद यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।