ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / मंत्री लेसी सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, हाल ही में विधानसभा स्पीकर के बेटे...

मंत्री लेसी सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, हाल ही में विधानसभा स्पीकर के बेटे की शादी में हुई थीं शामिल

12-Jun-2022 01:25 PM

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे की यदि बात की जाए तो बिहार में कुल 44 कोरोना के नए मरीज मिले हैं जब कि पटना में 27 सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वही बिहार की मंत्री लेसी सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण आने पर लेसी सिंह ने एंटीजन टेस्ट कराया था। मंत्री लेसी सिंह कोरोना संक्रमित पाई गयी। लेकिन इसके बाद उन्होंने आरटीपीसीआई टेस्ट भी कराया जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि दो दिन पहले ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बेटे की शादी थी। जिसमें मंत्री लेसी सिंह शामिल हुईं थीं। विधानसभा स्पीकर के पुत्र ई‌.कन्हैया भारद्वाज एवं पुत्रवधू डॉ. शिवांगी को राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया। वही बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे समेत कई मंत्री और विधायक इस शादी में शामिल हुए थे। देखिए शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें...


अचानक इतने कोरोना के मरीज मिलने से विभाग भी चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोन जांच और टीकाकरण की संख्या बढ़ाने और कोरोना गाइडलाइन पालन करने का निर्देश दिया है। पटना के सिविल सर्जन ने बताया कि पाटलिपुत्रा, नेहरूनगर, कंकड़बाग, एमआईजी कॉलोनी समेत कई इलाके है जहां कोरोना संक्रमित मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। 


बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर बिहार में कोरोना के कुल 44 नये मामले सामने आए हैं। पटना में सबसे ज्यादा 27 नये केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज 100 पार हो गये हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर अचानक से इतने मरीज कहां से आ गये। 


विभाग के अफसर अब मामलों की पड़ताल में जुट गए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। लेकिन इधर एक दो दिनों में नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पटना के बाद गया में मरीजों की संख्या अधिक है। गया में छह और पश्चिम चंपारण में 4 संक्रमित मिले हैं। पटना में बाहर से आने वाले लोगों के लिए अब जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर भी जांच टीम की संख्या बढ़ा दी गयी है। वहीं लोगों को भी लगातार जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

news image


news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image