ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट

Home / politics / मांझी पर NDA ने डाले डोरे, BJP बोली- तेजस्वी नहीं दे रहे सम्मान,...

मांझी पर NDA ने डाले डोरे, BJP बोली- तेजस्वी नहीं दे रहे सम्मान, बचाइए अपना स्वाभिमान

19-Mar-2020 02:06 PM

By ARYAN

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा( HAM) प्रमुख जीतन राम मांझी पर एनडीए ने डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।मांझी को एनडीए में इंट्री का ऑफर मिला है। बीजेपी के ओर से मिले ऑफर में कहा गया है तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उन्हें महागठबंधन में सम्मान नहीं मिल सकता है। अपना स्वाभिनमान बचाना है तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार कर एनडीए में आ जाइए।


बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जीतन राम मांझी जैसे सम्मानित और पुराने नेता के साथ दो दिनों से राजनीति करने वाले तेजस्वी यादव व्यवहार कर रहे हैं वैसे में मांझी जी का स्वाभिमान महागठबंधन में बचा नहीं रह सकता। तेजस्वी यादव लगातार जीतन राम मांझी को अपमानित तक रहे हैं। मांझी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं कि उन्हीं की कृपा से मांझी जी बेटे को एमएलसी बनाया गया। उन्होनें कहा कि जीतन राम मांझी अगर कोर्डिनेशन कमिटी की मांग कर रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। लेकिन महागठबंधन में तेजस्वी यादव के रहते उन्हें सम्मान मिलना मुश्किल है। जीतन राम मांझी को अब फैसला लेना चाहिए कि वे मोदी-नीतीश का नेतृत्व स्वीकार करें । वे एनडीए के पुराने सहयोगी रहे हैं वे वापस आते हैं तो उनका स्वागत है।


वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को अमंगल कहने पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सरकार को कोसने से पहले उस वक्त को देख लेना चाहिए जब उनके माता-पिता का शासन बिहार में था तब हॉस्पिटलों का क्या हाल था ? पीएचसी का बुरा हाल था ना वहां रूई था और न ही सुई था। लेकिन आज पीएचसी में लोगों का विश्वास बढ़ा है मरीज इलाज को वहां पहुंच रहे हैं। वे चुनाव कैसे जीते थे पहले ये तो सोचे नीतीश कुमार के बदौलत चुनाव जीत कर चले आए थे, पहले अपने बूते चुनाव जीतकर आए तब बात करें।


वहीं पप्पू यादव पर तंज कसते हुए प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि वे खाद नहीं गोबर हैं। खुद को बिहार की राजनीति का नया खाद बताते चल रहे हैं। आज पप्पू यादव की पॉलिटिक्स हाशिये पर चली गयी है, केवल अनाप-शनाप बकने से सिवा उन्हें और कोई काम नहीं है। पिछले चुनाव में ही मुंह की खाने के बाद वे अभी तक नहीं जान पाए हैं कि वे खाद नहीं गोबर हैं।