बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
29-Jan-2024 04:23 PM
By First Bihar
PATNA: करीब दो महीने पहले की बात है. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर बरस पड़े थे. नीतीश ऐसे बरसे थे कि सारी मर्यादायें टूट गयी थीं. सदन में मांझी के अपमान का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जनसभाओं में करने लगे थे. लेकिन आज जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार मिले और सारे गिले शिकवे दूर हो गये.
सीएम हाउस पहुंचे मांझी
जीतन राम मांझी आज दोपहर अपने बेटे संतोष मांझी को साथ लेकर सीएम आवास पहुंचे. संतोष मांझी ने नयी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी ने आज सुबह ही सीएम हाउस फोन कर नीतीश कुमार से टाइम मांगा था. तत्काल उन्हें मिलने का टाइम दिया गया और मांझी दोपहर में ही बेटे के साथ सीएम आवास पहुंच गये.
क्या हुई बात?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझी के अपने चेंबर में आते ही नीतीश काफी गर्मजोशी से मिले. दुआ सलाम के बाद नयी पुरानी बातें निकली. सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही विधानसभा में हुई घटना का जिक्र किया. सीएम ने कहा कि मांझी को लेकर राजद के लोगों ने उन्हें काफी गलत फीडबैक दे दिया था. बार-बार राजद के नेता बता रहे थे कि मांझी जी धोखा देने वाले हैं. इसी कारण उन्होंने आपा खो दिया था.
नीतीश ने मांझी से कहा-पुरानी बातें भूल जाइये. आप तो जानते ही हैं कि हम आपका कितना इज्जत करते हैं. आपको तो हम खुद ले जाकर सीएम की कुर्सी पर बिठाये थे. इसके बाद जीतन राम मांझी भी पुरानी यादों में खो गये. दोनों ने पुरानी बातों को भूल कर नये सिरे से रिश्ते को निभाने की बात कही. नीतीश ने जीतन राम मांझी को कहा कि आपको सरकार के कामकाज को लेकर जो भी सलाह देनी है, वह मुझे बेहिचक बताइयेगा. आपकी हर सलाह का ख्याल किया जायेगा.