बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
10-Apr-2020 04:49 PM
PATNA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान बढ़े रेप के मामलों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिंता जाहिर की है। तेजस्वी यादव ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि सरकार सूबे के लॉ एंड आर्डर भी ध्यान दें।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर, गया और आरा की घटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार से आग्रह है कि विधि व्यवस्था पर भी ध्यान दें। विगत दिनों प्रदेश भर से दुष्कर्म के कई मामले सामने आए है। आरा में दुष्कर्म की कोशिश में गोली भी चली है। मुज़फ़्फ़रपुर और गया में दुष्कर्म की घटनायें हुई है। कृपया दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाए।
बता दें कि बिहार में लॉकडाउन के दौरान जहां आपराधिक घटनाओं में कमी आयी है वहीं पिछले कुछ दिनों में बिहार में दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं। मुजफ्फरपुर से कोचिंग संचालक का छात्रा के साथ रेप की खबर सामने आयी तो सीतामढ़ी में भी गैंगरेप की घटना हुई है। गया और आरा से भी रेप की घटनाएं सामने आयी हैं।