बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
09-Oct-2025 04:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब वे राजद के साथ राजनीतिक सफर जारी रखेंगे।
लक्ष्मेश्वर राय लौकहा विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राजद उम्मीदवार भारत भूषण मंडल से हार का सामना करना पड़ा था। यह सीट जदयू के लिए खास मानी जाती रही है, लेकिन उस चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी की बगावत और लोजपा से उनके चुनाव लड़ने के कारण जदयू का वोट बैंक बंट गया, जिससे उनकी हार हुई थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इस सीट पर खास नजर रही है। पिछले दो महीनों में मुख्यमंत्री दो बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। पूर्व मंत्री हरि साह की प्रतिमा अनावरण के मौके पर जब मुख्यमंत्री क्षेत्र में पहुंचे थे, तभी लक्ष्मेश्वर राय ने संकेत दिया था कि अगर उन्हें लौकहा से टिकट नहीं मिला, तो वे राजद में शामिल हो सकते हैं।
तब जेडीयू ने उनके इस बयान को नकारात्मक दबाव बनाने की रणनीति बताया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ टिकट को लेकर कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इस बीच पटना में सीट फाइनल होने की घोषणा की चर्चा तेज थी, और इसी के बीच राय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया।
अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि लक्ष्मेश्वर राय बाबूबरही विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।