ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेमिंग पर आज सुनवाई, किसी भी वक्त आ सकता है कोर्ट का फैसला; लालू फैमिली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्ज फ्रेमिंग पर अहम सुनवाई होगी। किसी भी वक्त फैसला आ सकता है, जिससे लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

11-Dec-2025 11:49 AM

By FIRST BIHAR

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेमिंग पर आज अहम सुनवाई है। किसी भी वक्त कोर्ट का फैसला आ सकता है। 


दरअसल, चर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में बुधवार को एक बार फिर सुनवाई टल गई थी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर निर्णय आज होगा। बुधवार को सीबीआई 103 आरोपियों से जुड़े दस्तावेज अदालत में पेश नहीं कर सकी, जिसके कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई थी।


इससे पहले 8 दिसंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने विभिन्न आरोपियों की स्थिति की पुष्टि करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। जिसके बाद कोर्ट ने 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की थी लेकिन सीबीआई कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई का समय दिया था।


सीबीआई ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि 2004–2009 में रेल मंत्री रहते हुए, ग्रुप-डी में रेलवे नियुक्तियों के बदले लालू परिवार से जुड़े लोगों के नाम जमीन उपहार में या स्थानांतरित की गई।


सीबीआई के अनुसार, ये नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध थीं और लेन-देन में बेनामी संपत्तियों का उपयोग किया गया, जो आपराधिक साजिश का हिस्सा है। हालांकि, सभी आरोपी आरोपों से इंकार करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हैं।