ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर

Home / politics / लालू यादव की RJD नहीं रही दलित-पिछड़ों की पार्टी, हम देंगे बिहारवासियों को...

लालू यादव की RJD नहीं रही दलित-पिछड़ों की पार्टी, हम देंगे बिहारवासियों को तीसरा विकल्प : पप्पू यादव

18-Mar-2020 03:47 PM

PATNA : जनअधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव आज एनडीए और महागठबंधन दोनों पर ही जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि लालू यादव का राजद आज दलितों और पिछड़ों की पार्टी नहीं रही बल्कि मनुवादियों की पार्टी बन कर रह गयी है। उन्होनें कहा कि हम बिहार को तीसरा विकल्प देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि पिछड़े-दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठाएंगे।


पप्पू यादव ने आज पटना में कहा कि पप्पू यादव का सपना कभी सीएम बनने का नहीं रहा है। मैं केवल बिहार के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। बिहार के गरीबों के सपनों को पूरा करना है। हम बिहार के लोगों को तीसरा विकल्प देना चाहते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि दलितों-पिछड़ो और अल्पसंख्यकों बिहार की सत्ता की कुर्सी पर काबिज करेंगे। लालू यादव की पार्टी आज बदल गयी है कभी-पिछड़ों और दलितों के हितों की बात करने वाली आरजेडी आज मनुवादियों की पार्टी बनकर रह गयी है। वहीं उन्होनों कहा कि एनडीए तो समाज को बांटने में लगी हुई है।


बता दें कि महागठबंधन के इस झगड़े पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की नजर है। तेजस्वी पर लगातार हमलावर रहने वाले पप्पू यादव मांझी, कुशवाहा और सहनी को अपने पाले में लाने की कोशिश में हैं। पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन मैं शामिल सहयोगी दलों के साथ किस तरह का समीकरण बना सकते हैं। इधर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संकेत दिए है कि वे पप्पू यादव को साथ लेकर चलेंगे। साथ ही उन्होनें आरजेडी को कोर्डिनेशन कमिटी के मुद्दे पर 20 मार्च तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब इस पर फैसला हो जाना चाहिए। ऐसे में महागठबंधन में घमासान तय माना जा रहा है।इस बीच पप्पू यादव ने कल जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।