बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
09-Apr-2020 12:33 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बार-बार सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पर लोगों को जागरूकता संदेश दे रहे हैं। लालू यादव ने एक बार फिर शायराना अंदाज में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। लालू यादव ने कोरोना संकट में पॉलिटिक्स की बाते छोड़ लोगों को बार-बार बीमारी के खिलाफ सचेत कर रहे हैं।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो घर से बाहर निकले उसे टोकना होगा, कोरोना को रोकना है तो अपने कदमों को रोकना होगा। बिना किंतु-परंतु घर में आराम करो ना!
जो घर से बाहर निकले उसे टोकना होगा
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 9, 2020
कोरोना को रोकना है तो अपने कदमों को रोकना होगा।
बिना किंतु-परंतु घर में आराम करो ना!
लालू यादव सीधे तौर पर और सरल भाषा में लोगों को बार-बार समझा रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ घर मे कैद रहना ही सबसे बड़ा अस्त्र है। उन्होनें पहले भी ट्वीट कर कोरोना वायरस को मात देने के लिए एक फॉर्मूला सुझाया था।लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना वायरस को आराम से हरा सकते हैं, घर में रहिए... और आराम करिए।
एक और ट्वीट में लालू यादव ने लिखा था कि भगवान उन्हीं लोगों की मदद करते हैं जो स्वयं की मदद करते हैं। बचपन में ही पढ़ाया गया था आज अमल करने का समय है। घर पर रहें, अपने और अपनों के लिए। यही जान भक्ति है और यही राष्ट्र्भक्ति है।
इन सभी ट्वीट की भावनाएं एक ही और संदेश भी साफ है कि कोरोना के खिलाफ अगर सच्ची लड़ाई लड़नी है तो पहले खुद को घर में ही कैद कर लेना होगा। घर से बाहर बिल्कुल न निकले। लालू यादव कोरोना संकट में पॉलिटिक्स की बाते छोड़ लोगों को कोरोना के बारे में बार-बार सचेत कर रहे हैं।