नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
03-Sep-2023 06:49 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: नीतीश के खास माने जाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा-किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद लालू जी का दिमाग सठिया गया है. उनकी उम्र हो गयी है. इस उम्र में आदमी का दिमाग लचर-पचर हो ही जाता है. विधायक ने लालू यादव को हंसाने-बोलाने का काम करने की सलाह दी है.
जेडीयू विधायक का लालू पर हमला
दरअसल, गोपाल मंडल इस बात से खफा हैं कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है. भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव के कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जायेंगे. वैसे भी लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. उसके बाद उनका दिमाग सठिया गया है. तभी पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद लालू यादव ने बोल दिया कि राहुल जी, आपकी मम्मी कहती है कि हमारा बात नहीं मानता है, आप कहियेगा तो शादी कर लेगा. मीडिया के सारे लोगों ने हो-हो कर दिया. ऐसा करने से कहीं काम चलता है.
नीतीश हैं पीएम पद के दावेदार
गोपाल मंडल ने कहा कि लालू जी के ऐसा करने से कुछ नहीं होने वाला. अभी चुनाव में बहुत टाइम है. लेकिन नीतीश कुमार को कई लोगों ने प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान लिया है. केजरीवाल ने मान लिया है, दूसरे नेताओं ने मान लिया है. नीतीश कुमार ज्यादा योग्य हैं. उम्र में भी नीतीश कुमार सीनियर है. क्या हड़बड़ी है. राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर रहे हैं. राहुल गांधी को देश मानेगा तब न प्रधानमंत्री बनेंगे.
लालू का दिमाग लचर पचर हो गया है
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव का उम्र बढ़ गया है. उम्र बढ़ने के बाद बोलने पर काबू नहीं रहता है. उम्र होने के बाद दिमाग लचर पचर हो जाता है. इसलिए लालू यादव की बात का नोटिस नहीं लेना चाहिये.
मटन बनाने से कुछ नहीं होगा
गोपाल मंडल से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि लालू यादव राहुल गांधी को बिहारी मटन बनाना सिखा रहे हैं. गोपाल मंडल ने कहा कि वे बिहारी मटन बनाना क्या सिखायेंगे. हम उनके बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहते. वे क्या सिखायेंगे बिहारी मटन बनाना. लोग राजस्थानी मटन बनाना सीख लिया. बिहारी मीट क्या है. इस सबसे कुछ नहीं होने वाला है.