बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर
05-Dec-2022 07:54 AM
DESK : आखिरकार वो वक्त आ गया जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराएंगे। आज यानी सोमवार को सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि ऑपरेशन से पहले उनका प्री-सर्जरी टेस्ट किया जाए, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। इस वक्त लालू यादव के परिवार के ज्यादातर सदस्य सिंगापुर में ही हैं।
लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के साथ सिंगापुर रवाना हुए थे। जबकि लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव भी पिता के ऑपरेशन के पहले सिंगापुर पहुंच जाएंगे। वहीं, ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा है- हम तैयार हैं।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव को किडनी से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए वे सिंगापुर गए हैं। लालू यादव लंबे समय से किडनी से जुड़ी बिमारियों से जूझ रहे हैं। कई बार उनकी हालत बेहद खराब भी हो जाती है। पिछले दिनों उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके बाद बिना देरी किए लालू सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टर्स से चेकअप कराया। अब आज उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा।