ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश

Home / politics / लालू से हाथ मिलाना नीतीश को पड़ेगा भारी, सुशील मोदी ने बताया चुनाव...

लालू से हाथ मिलाना नीतीश को पड़ेगा भारी, सुशील मोदी ने बताया चुनाव कितने पर आउट होगी JDU

15-Jan-2024 07:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद ने अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण न देकर उसे अपमानित किया था। बाद में नीतीश कुमार के राजद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के कारण अतिपिछड़ों ने जदयू और महागठबंधन से किनारा कर लिया। अतिपिछड़ा जनाधार पूरी तरह भाजपा के साथ आ चुका है। 


सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने अतिपिछड़ा समाज से आने वाले नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर अतिपिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया और इस वर्ग का विश्वास जीता। उन्होंने ‌अतिपिछडा समाज से अपील की कि 24 जनवरी को पटना के मिलर स्कूल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समारोह में शामिल हो कर इसे ऐतिहासिक बनाएं। पार्टी हर जिले में कर्पूरी जयंती मना रही है।


उन्होंने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दिया था। जदयू को केवल 2 सीट मिली थी। लोकसभा चुनाव में अतिपिछड़ा विरोधी जदयू जीरो पर आउट होगा।