ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / politics / ‘आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट’ लालू प्रसाद ने अनोखे...

‘आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट’ लालू प्रसाद ने अनोखे अंदाज में किया तीखा तंज

23-Jul-2024 06:05 PM

By First Bihar

PATNA: विशेष राज्य के दर्जा को लेकर बिहार में खूब सियासत हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष दर्जा देने से इनकार करने के बाद विपक्षी दल लगातार हमले बोल रहे हैं और बजट को बिहार के लिए झुनझुना बता रहे हैं। बजट को लेकर लालू प्रसाद ने अलग अंदाज में डबल इंजन सरकार पर तंज किया है।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले दो-तीन दिनों से विशेष राज्य के दर्जा को लेकर बवाल मचा हुआ है। संसद में बजट पेश होने से पहले ही केंद्र सरकार ने जेडीयू की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था और संसद में लिखित जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है, इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है।


केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष दर्जा देने से इनकार करने के बाद सियासी भूचाल आ गया। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और बजट को बिहार के लिए झुनझुना बताया हालांकि जेडीयू और सरकार ने बजट में बिहार को मिली सौगात पर खुशी जताई।


तेजस्वी यादव के बाद अब उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने इस बजट में भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर कविता के जरिए तंज किया है। लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, “एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट, गरीब और किसान के सपने कर रहा बंजर है ये बजट, आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट.” इससे पहले लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी थी और कहा था कि जब नीतीश कुमार की मांग पूरी नहीं हुई तो वह तुरंत इस्तीफा करें।