बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Nov-2025 04:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में आरजेडी की दुर्गति के बाद लालू फैमिली में भूचाल आ गया है। रोहिणी आचार्य के लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति को छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में तनाव बढ़ गया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव के साथ साथ रमीज खान पर गंभीर आरोप लगाया है और मोर्चा खोल दिया है।
राजनीति के साथ साथ लालू परिवार से हर नाता तोड़ने का एलान करने के बाद रोहिणी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे आरजेडी की हार पर सवाल पूछने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। रोहिणी ने यहां तक कह दिया था कि उन्हे चप्पल से पीटा गया।
इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गईं थी और वहां से सिंगापुर जाने का प्लान है। इस बीच रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रही हैं। इन सबके बीच तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और वे भी अपने बच्चों समेत दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
रोहिणी आचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार होने के बाद अब लालू प्रसाद की तीन बेटियां चंदा यादव, राज लक्ष्मी यादव और रागिनी यादव ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया है और अपने परिवार और बच्चों समेत दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गईं हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को प्रचंड जीत की संभावना थी। जीत का जश्न मनाने के लिए पूरा लालू परिवार राबड़ी आवास में मौजूद था हालांकि चुनाव के जो नतीजे आए वह हैरान करने वाले थे। तेजस्वी यादव और उनकी टीम के सभी दांव उल्टे पड़ गए और आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन को बिहार में दुर्गति का सामना करना पड़ा। नतीजा हुआ कि लालू परिवार में विद्रोह हो गया है।