ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: ‘जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए…अगर’, लालू फैमिली पर बीजेपी का बड़ा हमला

Bihar Politics: लालू परिवार में बढ़ते विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने के फैसले पर बीजेपी ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला, जबकि चिराग पासवान ने परिवारिक विवाद पर संवेदना जताई।

16-Nov-2025 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहा विवाद अब बिहार की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने के फैसले ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। जैसे-जैसे मामला तूल पकड़ रहा है, विभिन्न दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।


सबसे कड़ा हमला बीजेपी ने किया। पार्टी की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “बिहार की जनता ने आरजेडी को न चुनकर जंगलराज से बचा लिया। जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए… अगर यही लोग सत्ता में आ जाते तो बिहार की बहन-बेटियों का क्या हाल होता।” बीजेपी के इस बयान से राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।


वहीं एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने अधिक सौम्य प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन रोहिणी भी मेरा परिवार है। किसी भी परिवार में तनाव होने पर कितना दर्द होता है, मैं समझ सकता हूं। ‘ससुराल ही बेटी का एकमात्र घर है’—यह सोच मैं सही नहीं मानता। रोहिणी जो महसूस कर रही हैं, उनकी पीड़ा मैं समझ पा रहा हूं। उम्मीद है कि स्थिति जल्द सुधरेगी।”


उधर, रोहिणी आचार्य के मामा साधु यादव ने लालू परिवार के खिलाफ साजिश रचने वाले लोगों को आगाह किया है कि जितनी जल्दी हो वे राबड़ी आवास छोड़कर चले जाएं, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि साधु यादव के दिन अभी इतने बुरे नहीं हुए हैं।