ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / भाई तेजस्वी यादव से गद्दी छिने जाने पर रोहिणी ने फिर किया ट्वीट,...

भाई तेजस्वी यादव से गद्दी छिने जाने पर रोहिणी ने फिर किया ट्वीट, जानिए इस बार क्या कहा?

28-Jan-2024 11:02 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मची सियासी उठापटक के बीच एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने एक्स पर ट्वीट किया है। रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पर यह लिखा है, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।


रोहिणी ने यह भी लिखा है कि तेजस्वी की विकासोन्मुखी राजनीति का है मूल-मंत्र..बिहार की गौरव गाथा में जोड़ना है हर रोज एक नया पन्ना..बाधा सामने चाहे कितनी भी बड़ी हो हिम्मत नहीं है कभी हारना.. रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पर यह लिखा है, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।बता दें कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। अभी खबर आ रही है नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। अब बीजेपी के साथ एक बार फिर से वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 


इससे पहले जेडीयू और बीजेपी विधायक दल की बैठक पटना में हुई। अपने भाई तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी से उतरता देख लालू की बिटिया रोहिणी आचार्य ने यह ट्वीट किया है। हाल ही में रोहिणी ने जो ट्वीट किया था उससे सियासी गलियारे में भूचाल आ गया। 


25 जनवरी को रोहिणी आचार्य ने बिना नीतीश कुमार का नाम लिये ट्वीट किया था। नीतीश कुमार के बेटे को अयोग्य बताया था और नीतीश कुमार के लिए बदतमीज शब्द का इस्तेमाल किया था। जैसे ही जदयू ने संज्ञान लिया आनन-फानन में रोहिणी का ट्वीट डिलीट हो गया। उस वक्त यह तय नहीं था कि राजद और जेडीयू एक दूसरे से अलग हो जाएगे। लेकिन रोहिणी के ट्वीट के बाद राजद से अलग होने का जेडीयू ने मन बना लिया। अब तेजस्वी यादव से गद्दी छिने जाने और नीतीश के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के कदम पर रोहिणी ने एक बार फिर से ट्वीट किया है।