बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता
08-Feb-2022 03:42 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कल बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने कहा था कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नीतीश कुमार दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। लालू ने आज कहा-बिल्कुल सही बोल रहा है छेदी पासवान, नीतीश सीएम की कुर्सी के लिए किसी से भी साथ मिला सकता है, किसी के साथ जा सकता है।
गौरतलब है कि सोमवार को बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने नीतीश पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि वे कुर्सी पर बने रहने के लिए दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. लालू यादव ने आज कहा कि छेदी पासवान सही बोल रहे हैं. नीतीश सीएम की कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. मीडिया ने पूछा कि क्या वाकई नीतीश दाउद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं. लालू बोले- दाउद थोड़े ही बिहार का मुख्यमंत्री बना देगा, जो सीएम बना सकता है उससे नीतीश हाथ मिला सकते हैं।
तेजस्वी नहीं बनेंगे अध्यक्ष
लालू यादव ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि वे पटना में होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. उसके बाद 15 फरवरी को रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन है. पटना में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन का एजेंडा तय किया जायेगा. लालू ने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि वे मूर्ख लोग हैं जो ये कह रहे हैं कि तेजस्वी को राजद का अध्यक्ष बनाया जायेगा. ऐसी कोई बात ही नहीं है. मीडिया गलत अफवाह उड़ा रहा है।
लालू ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर बीजेपी औऱ जेडीयू खेल कर रहे हैं. दोनों पार्टी एक साथ हैं. कभी कुछ कभी कुछ बोलते हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले ये सभी पार्टियों की मांग है. बीजेपी के लोग बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कह रहे हैं कि हम पैसा दे रहे हैं. आप अपना पैसा अपने पास रखिये और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिये।