ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल

Home / politics / ‘यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं.. JDU का टूटना तय’ ललन सिंह...

‘यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं.. JDU का टूटना तय’ ललन सिंह के इस्तीफे पर सुशील मोदी का बड़ा दावा

29-Dec-2023 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने जाने की उनकी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हुई लेकिन यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं। जेडीयू का टूटना तय है। 


सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह के हटने की खबरों को जो लोग मीडिया और भाजपा का खेल बता रहे थे, उन्हें अब कुछ दिन मुंह छिपाना पड़ेगा। ललन सिंह को हटाये जाने पर जदयू कार्यालय में मिठाइयां बांट कर और पटाखे छोड़ कर कार्यकर्ताओं ने ऐसी खुशी मनायी, जैसे उन्हें किसी गलत आदमी से मुक्ति मिली हो।


उन्होंने कहा कि जो बिहार को भाजपा-मुक्त करने के बड़बोले दावे कर रहे थे, पार्टी ने उन्हें ही मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा की जदयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं। एक खेमा लालू-समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे। दूसरा गुट भाजपा के प्रति सद्भाव रखता है। 


सुशील मोदी ने कहा कि यदि समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू प्रसाद के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जदयू का राजद में विलय करा कर ही मानते। उन्होंने कहा कि ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं है, इसलिए कुछ और गुल खिलाएंगे। जदयू को अब उनसे और सावधान रहने की जरूरत है।