बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
19-Apr-2024 10:36 PM
By First Bihar
SHEOHAR : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। बिहार की 4 लोकसभा सीटों यथा जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 25 मई को छठे चरण का मतदान 8 सीटों के लिए होगा। वह 8 सीटें शिवहर, वाल्मिकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सिवान है। बात शिवहर की करें तो यहां से एनडीए ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
लवली आनंद के पक्ष में उनके पति आनंद मोहन लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। शिवहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कह दिया है कि वह वंशों के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे। उनका कहना था कि कुर्मी, पटेल, कुशवाहा और राजपूत के यहां वो वोट मांगने नहीं जाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि वंश जाने मोदी जी और अमित शाह जिसने हमको भेजा है। वही पटेल, कुर्मी, कुशवाहा और लवकुश जाने नीतीश कुमार जिसने हमको भेजा है। आनंद मोहन अपनी जाति के बारे में कहते हैं कि राजपूत के यहां हम काहे जाएंगे भाई। 16 साल जेल में हड्डी गलाने के बाद हम बाहर आए हैं। वनवास के बाद अवसर मिला है। या तो तुम जीतो या तो बागमती में फेंक दो। आनंद मोहन का जेल जिंदाबाद। शिवहर से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के लिए पूर्व सांसद चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।