Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-Feb-2021 03:51 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में कृषि कानून पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दार ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि किसानों को झुकाने की जिद केंद्र को छोड़नी होगी.
बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने मोदी की तुलना रावण से करते हुए कहा कि राम के नाम पर वोट लेकर रावण जैसा व्यवहार न करें. देश में सिर्फ राम का नाम बेचने की कोशिश की जा रही है, राम के विचारों को अमल में नहीं लाया जा रहा है. आदर्श पेश करने की बजाय लोग रावण की तरह व्यवहार कर रहे हैं.
भक्त चरण दास ने कहा कि किसानों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है. इस लिए अब वह चरणबद्ध किसान आंदोलन का फेज 2 शुरू करेंगे और 13 दिन बिहार के अलग अलग जिलों में घूमेंगे. इस लिए कांग्रेस बिहार बंद भी करायेगी जिसकी अगुवाई भक्त चरण दास करेंगे.
बिहार में किसान आंदोलन के कमजोर होने की वजह भक्त चरण दास ने पहले से इस क्षेत्र में काम नहीं किये जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि वो हर प्रखंड हर जिले का दौरा करेंगे.हर जिले में पद यत्रा करेंगे. बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा.