Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
03-Feb-2023 03:40 PM
By First Bihar
ARARIA: आईएएस अधिकारी के.के. पाठक द्वारा एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिये हैं. उधर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने के.के. पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है.
बता दें कि गुरूवार को के.के. पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वे एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देते दिख रहे थे. के.के. पाठक ये कहते हुए दिख रहे थे कि वे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ऐसी तैसी कर देंगे. वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा तो के.के. पाठक ने खेद जताया था.
सीएम ने दिये जांच के आदेश
समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अररिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल रात ही ये वीडियो उनके संज्ञान में आया था. उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव औऱ दूसरे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई पर विचार किया जायेगा.
उधर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर कार्य का बहिष्कार किया. बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने गुरूवार को ही मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर के.के. पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. संघ ने पटना के सचिवालय थाने में के.के. पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है.