मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Jan-2024 08:44 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उनकी जन्मशताब्दी पर 24 जनवरी को केंद्र सरकार सिक्का और नये स्वरूप का डाक टिकट जारी करेगी।
राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तरह अतिपिछड़ा समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और पिछले 9 साल से कर्पूरी जी के सपनों को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने में लगे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने ऊंची जाति के गरीबों और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए बिहार में 3-3 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलते हुए ऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पूरे देश में लागू कर दिया।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने जब पिछड़े वर्ग के लिए 26 फीसद आरक्षण लागू किया था, तब जनसंघ के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र उनकी सरकार में वित्त मंत्री थे और आरक्षण नीति को उनका समर्थन था।
सुशील मोदी ने कहा कि भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय पहली बार कर्पूरी जन्मसदी पर दिल्ली के विज्ञान भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि लाखों गरीबों के लिए पक्के मकान, चिकित्सा के लिए आयुष्मान भारत, उज्जवला गैस,जन-धन खाता और कन्या समृद्धि जैसी योजनाएँ लागू कर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को कर्पूरी ठाकुर की विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी सिद्ध किया। हमारी पार्टी और सरकार गरीबों के लिए काम करती है, गरीबों का मसीहा बनने का दावा नहीं करती।