बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Mar-2024 05:24 PM
By First Bihar
DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। लोकसभा चुनाव के सीट के बंटवारे को लेकर यह मुलाकात हुई है। खुद चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।
चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।
बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि चिराग पासवान और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गयी है। लेकिन इस तरह की चर्चा पर अब विराम लगता दिख रहा है। चिराग पासवान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में उनकी पार्टी के लिए सीट भी फाइनल हो गया है।
चिराग ने दावा किया है कि बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें कितनी सीटें मिली है। हाजीपुर सीट से कौन उम्मीदवार होगा इस बात का भी खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। बता दें कि चिराग पासवान जमुई से सांसद है और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट से सांसद हैं। पशुपति पारस हाजीपुर सीट को छोड़ना नहीं चाहते हैं और चिराग पासवान इस सीट को हर हाल में पाना चाहते हैं। चिराग ने बीते दिनों बताया था कि हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान का सीट है इसलिए इस सीट के लिए असली हकदार वो हैं।
