बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Nov-2025 12:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मंत्री पद को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी मंत्री पद के लिए दबाव नहीं बनाती और हमेशा संगठन के निर्णय का सम्मान करती है।
मांझी ने बताया कि इस बार भी उनकी पार्टी ने मंत्री पद की मांग नहीं की, बल्कि केवल विधायक सीटों पर चर्चा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि मंत्री पद को लेकर कुछ कसक जरूर है, लेकिन यह विषय पार्टी के प्रभारी के दायरे में आता है, इसलिए वह इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे।
इसी दौरान मांझी ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया है। मांझी का कहना है कि राहुल की वजह से प्रधानमंत्री की माता को अपमानित करने जैसी बातें सामने आईं, जिससे जनमानस में नाराजगी फैली। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल के 10–12 दिन बाद ‘छठ’ को नाटक कहने के बयान से कई विपक्षी नेता उनसे दूर हो गए, जिससे महागठबंधन की नींव कमजोर हुई।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हम पार्टी के प्रदर्शन पर बात करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 6 में से 5 सीटें जीतकर NDA में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कुटुंबा, इमामगंज, अतरी, सिकंदरा और बाराचट्टी सीटों पर मिली जीत को उन्होंने पार्टी की रणनीति और जनता से मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया। इनमें से कई सीटों पर कड़ी टक्कर के बीच जीत हासिल हुई है।