Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल
27-Jul-2024 06:03 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की दिशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमाक ने पहल कर दी है। झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को पटना में झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की है।
दरअसल, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने भी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि जेडीयू झारखंड के 11 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति तय की है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को कहा है कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
बैठक में शामिल होने के बाद झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा है कि वैसे तो जेडीयू झा झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है लेकिन पार्टी झारखंड में भी बीजेपी के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने 11 सीटों की लिस्ट नीतीश कुमार को सौंप दिया है। ये वह सीटें हैं जहां जेडीयू का जनाधार मजबूत है। उन्होंने सरयू राय के जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं और कहा है कि अगर सरयू राय जेडीयू में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है और माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की टेंशन बढ़ने वाली है।