बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Jun-2022 08:39 PM
By SAURABH
SITAMARHI: सीतामढ़ी में जेडीयू की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक के संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रंजू गीता ने बड़ी बात कह दी। जिसके बाद तालियां भी बजने लगी। दरअसल जेडीयू नेता रंजू गीता ने कहा कि 'पटना का एक टुकड़ा जमीन बेचूंगी तो सीतामढ़ी के सभी नेताओं को खरीद लूंगी' 'धन दौलत के लिए मुझे कोई धमकी नहीं दे सकता'
बिहार की पूर्व गन्ना मंत्री और बाजपट्टी की पूर्व JDU विधायक रंजू गीता पार्टी के समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने के विषय पर बातचीत करने के बजाय कुछ ऐसा कह दिया कि उसकी चर्चा अब होने लगी है। पूर्व मंत्री रंजू गीता ने यह कह दिया कि सिर्फ पटना के जमीन का एक टुकड़ा यदि बेच दिये तब सीतामढ़ी के सभी नेताओं को खरीद लेंगे।
इस दौरान उनका तेवर देखने लायक था। इस दौरान एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी की जीत पर कहा कि यदि बाजपट्टी बोखरा और नानपुर का सपोर्ट ना होता तो वह चुनाव नहीं जीत पाती। आपकों बता दें जिले में जदयू दो खेमों में बंटा हुआ है और उसी बात पर रंजू गीता ने जदयू नेताओं को खरीदने की बात कही है। जदयू के एमएलसी प्रत्याशी रेखा के विरोध में भी कई नेता काम कर रहे थे वही एक खेमा देवेशचंद्र ठाकुर सहित अन्य का था जो एमएलसी प्रत्याशी रेखा के समर्थन में थे। रंजू गीता ने यह भी कहा कि कोई मुझे धन दौलत को लेकर धमकी नहीं दे सकता है।