नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
17-Jul-2021 07:18 PM
PATNA : नई प्रदेश कमेटी की घोषणा होने के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक रविवार को होने जा रही है। यह बैठक रविवार की सुबह 11 बजे से जेडीयू कार्यालय में होगी। खास बात यह है कि जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने खुद इस बात की पुष्टि की है। पहले इस बैठक में कुशवाहा के शामिल होने की सूचना नहीं दी गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के शामिल होने की सूचना थी लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पटना जेडीयू कार्यालय में आयोजित हो रही इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से इस बैठक की शुरुआत होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पटना में नहीं होने के कारण इस बैठक में दिल्ली से जुड़ेंगे। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरसीपी सिंह बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि दल के सभी वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे। उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, विजेंद्र यादव समेत अन्य नेता इस बैठक में शामिल होंगे। जदयू कोटे के सभी मंत्रियों के साथ-साथ तमाम पदाधिकारियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। उमेश कुशवाहा ने कहा है कि संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए इसको लेकर इस पहली बैठक में चर्चा होगी।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रण भेजा गया है। पार्टी ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वह प्रदेश कमेटी के नए पदाधिकारियों को संबोधित करें। हालांकि उनकी व्यस्तता के कारण अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। उमेश कुशवाहा ने कहा है कि महामारी को देखते हुए पहले यह बैठक वर्चुअल मोड में होनी थी। लेकिन अब कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा।