ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / JDU विधायक का बेटा और पति गिरफ्तार, मोकामा पुलिस ने की कार्रवाई

JDU विधायक का बेटा और पति गिरफ्तार, मोकामा पुलिस ने की कार्रवाई

12-Feb-2024 08:38 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जेडीयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवधेश  मंडल को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


उधर पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू के विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ये प्राथमिकी जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव और तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील कुमार राय ने मिलकर दोनों विधायकों का अपहरण कर लिया है. 


बता दें कि जेडीयू के विधायक डॉ संजीव पर पार्टी के विधायकों को तोड़ने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया जा रहा है. रविवार की रात जेडीयू विधायक डॉ संजीव को नवादा में पुलिस ने रोका था. उन्हें रात भर पुलिस की सुरक्षा में नवादा के एक सरकारी गेस्ट हाउस में रोका गया था. सुबह पुलिस की सुरक्षा में उन्हें विधानसभा लाया गया. डॉ संजीव ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और सरकार के विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट भी दिया था. 


वहीं, बीमा भारती  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद विधानसभा में पहुंची थी. बीमा भारती ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा था कि उन्हें मोकामा में पुलिस ने रोक लिया था और उनके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया था. बीमा भारती कह रही थीं कि इसके कारण ही वे विधानसभा में लेट से पहुंची. उधर, जेडीयू के विधायक दिलीप राय तो सदन में पहुंचे ही नहीं. अब उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.