ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / politics / मंत्री विजय चौधरी के आवास पर JDU विधायक दल की बैठक, विशेष राज्य...

मंत्री विजय चौधरी के आवास पर JDU विधायक दल की बैठक, विशेष राज्य के दर्जे को लेकर मंथन

22-Jul-2024 05:41 PM

By First Bihar

PATNA: मानसून सत्र के पहले दिन जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक चल रही है। बैठक में जेडीयू के तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। 


इस बैठक में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भी मंथन होगा। बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। इसे लेकर भी चर्चा होगी साथ ही सदन में विपक्ष के सवालों का किस तरह जवाब देना है इस पर भी चर्चा की जाएगी।


बता दें कि इससे पहले बिहार विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर NDA ने विधायक दल की बैठक आज बुलाई थी। बैठक बिहार विधान सभा के एक्सटेंशन सेंट्रल हॉल में हुई। इस बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का किस तरीके से जवाब देना है और आगे सरकार की क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसे लेकर चर्चा हुई। एनडीए की इस बैठक की अगुवाई खुद सीएम नीतीश कुमार ने की। 


मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा और जदयू के सभी विधायक और विधान पार्षदों को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जुटे। मानसून सत्र में विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति पर बात हुई। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधायक दलों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ है। विधायक दल की बैठक में सदन को चलाने पर विमर्श किया जाएगा।