मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Jun-2022 02:02 PM
PATNA: विधानसभा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद लौटने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इसकी तैयारी में कम से कम एक महीने का समय लग जाएगा। इसमें सिर्फ जाती की गणना नहीं होगी बल्कि आर्थिक स्थिति की भी गणना होगी। इससे ये पता चल पाएगा कि कौन कितना गरीब है या किसके पास कितनी संपत्ति है।
सीएम नीतीश ने कहा कि संबंधित विभाग जातिगत जनगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसमें काम करने वाले लोगों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। हर समुदाय और धर्म से जुड़े लोगों की गणना होगी। सभी पार्टियां एकजुट होकर इसमें सहयोग करेगी। उनसे सलाह लिया जाएगी कि काम अच्छे से हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने तो 1990 में ही इसकी बात की थी लेकिन यह हो नहीं सका। जातीय जनगणना का बिहार में अच्छा प्रमाण मिलेगा और इससे लोगों को फायदे होंगे।
वहीं आरजेडी की ओर से रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम काम करने वाले लोग हैं, प्रचार करने वाले नहीं। जब से हमलोगों ने बिहार का काम संभाला, कितना काम हुआ है उसे देख लीजिए। बिहार का कितना विकास हुआ है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। बिहार की पहले क्या स्थिति थी और अब क्या हो गई ये साफ तौर पर देखा जा सकता है।