ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हंगामा, कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर टिकट बेचने के लगाए आरोप

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी की दूसरी सूची जारी होते ही पटना के शेखपुरा हाउस में हंगामा हो गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पदयात्रा करने वालों की अनदेखी की जा रही है।

13-Oct-2025 05:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले 9 अक्टूबर को पहली सूची में 51 नामों की घोषणा की गई थी। अब तक पार्टी कुल 116 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।


पटना स्थित शेखपुरा हाउस में पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरी सूची जारी की। लेकिन सूची के सामने आते ही माहौल गरमा गया और नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।


कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वे स्थानीय और जमीनी कार्यकर्ताओं के विपरीत हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ईस्ट इंडिया कंपनी चला रहे हैं। टेकारी विधानसभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। पदयात्रा में साथ चलने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।


हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस घटनाक्रम ने जन सुराज की पारदर्शिता और टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम इस असंतोष से पार्टी को कैसे उबारती है।