सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
19-Sep-2022 07:37 AM
PATNA : राजद में फिलहाल सांगठनिक चुनाव का दौर चल रहा है. पार्टी के जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिकतायें निभा ली गयी हैं. सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना है. लेकिन इसके लिए सिर्फ मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही नामांकन करेंगे. लालू औऱ तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाये रखने का फैसला किया है.
इससे पहले खबर ये आयी थी कि जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे. पिछले साल तेजप्रताप यादव से भिड़ंत के बाद ही जगदानंद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद का काम छोड़ने की इच्छा जतायी थी. लेकिन लालू यादव ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा था. चर्चा थी कि सांगठनिक चुनाव के दौरान जगदानंद सिंह के बदले नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जायेगा. नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी जैसे कई नाम चर्चा में थे. लेकिन लालू यादव को जगदा भाई ही भाये हैं.
वैसे, रविवार को मीडिया से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने इशारा दे दिया था कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. जगदानंद सिंह ने कहा कि उनका शरीर भले ही थक गया हो, मन नहीं थका है. बढ़ती उम्र के कारण वे पहले की तरह 12-12 घंटे तक काम नहीं कर पा रहे हैं, अब 6 घंटे ही काम कर पा रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि हर आदमी के रिटायर होने की एक उम्र होती है. लेकिन ये राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का काम है कि वे किसे प्रदेश अध्यक्ष का काम सौंपेंगे. जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी इस पद के लिए कोई इच्छा नहीं जतायी है लेकिन वह पार्टी के किसी काम या जिम्मेवारी से भाग नहीं सकते. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर से उन्होंने यही सीखा है कि जनता के लिये दी हुई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना चाहिये.
जगदानंद सिंह का नामांकन पत्र तैयार
जगदानंद सिंह को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कागजी काम रविवार को ही कर लिया गया. राजद के सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है. नये प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों को सोमवार यानि 19 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करना है. राजद के प्रदेश कार्यालय में रविवार को ही जगदानंद सिंह के लिए चार सेट में नामांकन फार्म भर कर रख लिया गया है.