ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / politics / ‘डेली-डेली कहते हैं इस्तीफा दे दो.. काहें दें दे भाई’ बीजेपी को तेजस्वी...

‘डेली-डेली कहते हैं इस्तीफा दे दो.. काहें दें दे भाई’ बीजेपी को तेजस्वी का दो टूक जवाब

06-Nov-2023 01:03 PM

By Aryan Anand

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षक बहाली और जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। बीजेपी ने इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। विपक्ष को मांग पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी को दो टूक जवाब दिया है।


बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षक बहाली और जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर बीजेपी द्वारा सरकार के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोग हर दिन सिर्फ कहते हैं इस्तीफा दे दो, इस्तीफा दे दो... काहे का इस्तीफा दे दो भाई। लाखों के तादाद में नौकरियां बंट रही है, शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जा रहा है, कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिहार जो कर रहा है देश में उसकी चर्चा हो रही है। हर राज्य में उसकी मांग उठ रही है, तो किस बात का इस्तीफा दे दिया जाए। हमलोग से इस्तीफा मांगने से क्या होगा, देना ही है तो भारत सरकार के लोग इस्तीफा दे दें।