UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
28-Feb-2022 03:48 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री की तारकिशोर प्रसाद ने आज राज्य का वार्षिक बजट पेश किया लेकिन विपक्ष इसे लेकर एक बार फिर से हमलावर है। विपक्ष यह कह रहा है कि इस बजट में बिहारियों के लिए कुछ भी नहीं है। राजद के विधायक मुकेश रौशन बच्चों के खेलने वाला झुनझुना लेकर विधानसभा से बाहर निकले।
विधायक जी के हाथों में झुनझुना देख लोग भी हैरान रह गये। मीडिया ने जब पूछा की आप हाथों में झुनझुना क्यों पकड़े हैं। जिसका जवाब देते हुए राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झुनझुना थमा दिया गया। युवाओं को ना तो रोजगार मिला और ना ही विशेष पैकेज की घोषणा की गयी है और ना ही विशेष राज्य के दर्जे पर ही कुछ बताया गया है। राज्य के इस बजट से बिहार के युवा नौजवान को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजद विधायक मुकेश रौशन हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम यह नीतीश कुमार को देने के लिए लाए हैं। यह डबल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। इससे नीतीश कुमार शराब ढूढेंगे। युवा रोजगार मांगते हैं तो लाठी मिलती है. उनको नौकरी नहीं दी जा रही है लेकिन इतना पैसा है कि हेलिकॉप्टर से शराब ढूढेंगे. राजद विधायक ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है।
एंबुलेंस के आभाव में मरीज तड़प कर मर जाते हैं, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं करते लेकिन लाखों रुपये फूंककर शराब ढूंढ रहे हैं. पिछले 6 साल से शराबबंदी है, 16 साल से नीतीश कुमार शासन चला रहे हैं. उनको अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए हेलिकॉप्टर से खोज रहे हैं. आखिर शराब कहां से आ रहा है. यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है.बता दें कि बिहार में शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने और शराब के अवैध अड्डों की खोजबीन के लिए हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन शराब चलाया जा रहा है. इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। आज फिर राजद विधायक मुकेश रौशन झुनझुना लेकर पहुंच गये।

