ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: प्रफुल्ल मांझी चुने गए HAM विधायक दल के नेता, मांझी परिवार से बाहर के लीडर को मिली अहम जिम्मेवारी

Bihar Politics: हम ने प्रफुल्ल कुमार मांझी को विधायक दल का नेता चुना है। खास बात यह कि इस बार मांझी परिवार से बाहर के नेता को जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने छह में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की।

16-Nov-2025 07:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा–सेक्युलर ने प्रफुल्ल कुमार मांझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। खास बात यह है कि इस बार मांझी परिवार से बाहर के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल मांझी जमुई जिले की सिकंदरा सीट से विधायक हैं और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 23 हजार वोटों से हराकर दूसरी बार जीत हासिल की है।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में रविवार को पटना में विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी पाँच नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। सर्वसम्मति से प्रफुल्ल मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया। चुनाव में HAM ने एनडीए के साथ रहकर कुल छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से पांच पर जीत मिली है।


गया जिले की इमामगंज सीट से जीतनराम मांझी की बहू और संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी विजयी रहीं। वहीं बाराचट्टी सीट से मांझी की समधन ज्योति देवी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा अतरी से रोमित कुमार और औरंगाबाद के कुटुंबा से ललन रीम भी चुनाव जीते। हालांकि टिकारी सीट से मौजूदा HAM विधायक अनिल कुमार को हार का सामना करना पड़ा और राजद के अजय कुमार ने उन्हें 2058 वोटों से पराजित कर दिया।


बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मांझी की पार्टी से एक मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है। वर्तमान नीतीश कैबिनेट में जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन कैबिनेट मंत्री हैं और वे विधान परिषद के सदस्य हैं।