बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
27-Jan-2024 06:19 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के विधानमंडल की बैठक जीतनराम मांझी के आवास पर हुई। हम पार्टी के सभी 4 विधायक बैठक में शामिल हुए। पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे। हम पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में आगे की रणनिती तय की गयी। हम पार्टी का अगला कदम क्या होना चाहिए इस पर पार्टी के विधायकों से राय ली गई।
हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने साफ कर दिया है कि हम एनडीए के साथ इंटैक्ट है। नीतीश जी के साथ जो दूरियां थी वह अलग बात है लेकिन हम लोग मोदी जी के साथ खड़े हैं। मोदी जी जिधर जाएंगे हम लोग उधर जाएंगे। राजद के द्वारा अप्रोच किये जाने या कम या उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाब पर कहा कि राजद को अगर कुर्सी मिलेगी तो वो खुद कुर्सी पर बैठेंगे ना कि दूसरे को बैठाएंगे। नई सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने को लेकर कहा कि हम पार्टी को किसी भी कुर्सी की लालसा नहीं है।
बता दें कि कल 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर रविवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में आज बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पहले राजद की तरफ से मांझी को बड़ा ऑफर दिया गया था। राजद के तरफ से मांझी को सीएम बनाने का ऑफर दिया गया जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भागते-भागते मांझी से मिलने उनके घर पर पहुंच गये।
दरअसल, इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। अगर जरूरत होगी तो दलित को भी मुख्यमंत्री बनाएंगे। उसके बाद मांझी ने एक विधायक ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा था कि मांझी जी को फ़ोन आया था मुझे भी फ़ोन आया था इस दौरान कहा गया था कि आप हमारे साथ आ जाए आपको सीएम बना दिया जाएगा। उसके बाद सम्राट चौधरी मांझी से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि आप हमारे साथ रहिए आपको उचित जगह दी जाएगी। जिसके बाद शाम को जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने अपनी पार्टी के चारों विधायक को अपने आवास पर बुला लिया।