ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / हाजीपुर कोर्ट में आज लालू यादव की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

हाजीपुर कोर्ट में आज लालू यादव की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

24-Aug-2022 02:21 PM

HAJIPUR: इस वक्त की ताज़ा खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी आ रही है। लालू लगभग 2 बजे हाजीपुर व्यवहार न्यायालय पहुंच सकते हैं। इसको लेकर व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। लालू के पटना से करगेट रवाना होने की सूचना मिल रही है। उनके वकील श्याम बाबू राय ने इसकी जानकारी दी है। 



इससे पहले 18 अगस्त, 2022 को लालू की व्यवहार न्यायालय में पेशी होनी थी, लेकिन लालू के स्वास्थ के कारण वह पेश नहीं हो पाए थे। लेकिन, अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ लालू यादव आज दो बजे लालू यादव कोर्ट में पेश होंगे। आज इस मामले में फैसला आ सकता है।  



दरसअल, ये मामला 2015 का है, जब चुनावी सभा के दौरान लालू प्रसाद यादव ने खुले मंच से बैकवर्ड फॉरवर्ड की लड़ाई की बात कही थी। इसी को आपत्तिजनक मानते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर तत्कालीन सीओ निरंजन कुमार सिंह ने अपने बयान पर गंगा ब्रिज थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले के कुल 5 गवाह है, जिनमें देश के हेयरिंग से पूर्व ही दो गवाह का निधन हो गया था। वहीं तीनों गवाह ने अपनी गवाही देते हुए पूरी बात कोर्ट को बताई थी। अब आज लालू यादव व्यवहार न्यायालय में पेश होंगे।