बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
15-Aug-2025 06:52 PM
By FIRST BIHAR
Gaya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गया टाउन में आयोजित 500 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। प्रमुख समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया के नेतृत्व में और कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में शहर के हज़ारों नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण का सम्मान प्रमुख समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ रेड क्रॉस के सामने, राधे-राधे भवन से हुआ, जो गांधी मैदान, काशीनाथ, पीरमंसूर, जीबी रोड, टेकारी रोड होते हुए डालमिया बाज़ार धामिटोला पहुंची।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल ने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गया की जनता की एकजुटता और देशप्रेम का प्रमाण है। हम सभी का कर्तव्य है कि तिरंगे की शान और देश की एकता को हर कीमत पर बनाए रखें। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और अमर शहीदों को नमन किया गया।
रिपोर्ट- नितम राज, गया