ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: प्रेम कुमार के स्पीकर बनने पर गयाजी में जश्न, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Bihar Politics: गया के विधायक डॉ. प्रेम कुमार के बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इसे गया के लिए गर्व का क्षण बताया।

02-Dec-2025 06:31 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: गया शहर के विधायक डॉ. प्रेम कुमार के बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर गया में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चयन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मार्केट के पास पटाखे फोड़कर उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।


स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि गया विधानसभा क्षेत्र से डॉ. प्रेम कुमार लगातार नौवीं बार विधायक बने हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब उनके बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन से कार्यकर्ताओं की खुशी दोगुनी हो गई है।


नेताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रेम कुमार सदन की कार्यवाही को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संचालित करेंगे और बिहार विधानसभा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी