Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
12-Jul-2022 06:29 PM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद केवल इसलिए दूर हो गए क्योंकि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की जांच रिपोर्ट आज सुबह पॉजिटिव आई थी लेकिन अब से थोड़ी देर पहले उनकी जो नई टेस्ट रिपोर्ट आई है उसमें तारकिशोर प्रसाद कोरोना निगेटिव पाए गए हैं।
कोरोना नेगेटिव आने की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने फर्स्ट बिहार के पूछे जाने पर कहा कि वह रिपोर्ट भी उनके पास है जो आईजीआईएमएस की तरफ से जारी की गई है। इस रिपोर्ट में डिप्टी सीएम नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन आज सुबह उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी सूचना उन्हें दी गई थी जिसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वह दूर हो गए थे।
फर्स्ट बिहार से बातचीत में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के पहले नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी। लेकिन उन्होंने अंतिम वक्त में कार्यक्रम में शामिल होने से केवल इसलिए परहेज किया क्योंकि उनकी रिपोर्ट एक बार पॉजिटिव आ चुकी थी।
तारकिशोर प्रसाद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आई यह मामला जांच का विषय हो सकता है और किस ने उन्हें सूचना दी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर वाकई तारकिशोर प्रसाद कोरोना नेगेटिव थे जैसा कि आईजीआईएमएस की रिपोर्ट में सामने आया है तो किसकी गलती की वजह से वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूर हो गए या अभी एक बड़ा सवाल है।
आपको बता दें कि तारकिशोर प्रसाद की तबीयत बिल्कुल ठीक थी और मुझे कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उनकी जांच कराई गई थी और बाद में टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई लेकिन अब आईजीआईएमएस अपनी नई जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना नेगेटिव करार दिया है।