ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / politics / देशभर में नीतीश का जलवा : बोले श्रवण कुमार- वह स्टील हैं, उन्हें...

देशभर में नीतीश का जलवा : बोले श्रवण कुमार- वह स्टील हैं, उन्हें हिलाया नहीं जा सकता

06-Jun-2024 03:47 PM

By First Bihar

PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन बेहतर रहा। बिहार में 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले जेडीयू ने कुल 12 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी ने 17 सीटों अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन 12 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी। जेडीयू के इस परफोर्मेंस से पार्टी के नेता भी काफी उत्साहित हैं। 


शानदार सफलता के बाद अब वर्ष 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात कह रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वह स्टील के समान हैं। जहां खड़े होते हैं, वहां मजबूती से खड़े होते हैं। उनको हिलाया नहीं जा सकता है। देशभर में नीतीश कुमार का जलवा है। 


बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 सीट, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 12 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीट और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 17 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की जबकि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने 16 सीट पर चुनाव लड़कर 12 सीट पर जीत दर्ज की। 


वही चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों पर चुनाव लड़कर सभी पर जीत हासिल की। सबसे बेहतर प्रदर्शन चिराग पासवान और जीतनराम मांझी की पार्टी का रहा है। जीतनराम मांझी एक सीट पर लड़ रहे थे। गया सीट से वो खुद उतरे और भारी मतों से चुनाव जीत गये जबकि खुद चिराग पासवान भी चुनाव जीत गये हैं और उनकी पार्टी के 4 अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वही महागठबंधन के घटक दल आरजेडी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन जीत सिर्फ 4 सीटों पर ही मिली। वही कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 3 पर ही जीत हासिल की।