मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
24-Aug-2022 12:28 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर विधानसभा से सामने आ रही है. स्पीकर की कुर्सी से विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अब डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी को कमान सौंप दी गई है. महेश्वर हजारी को सदन चलाने की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफे के पहले अभ्यासी सदस्य के तौर पर सदन संचालन की जिम्मेदारी नरेंद्र नारायण यादव के कंधे पर दी थी. इस बात पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में एतराज भी जताया था. सरकार की इस बात को लेकर की कि डिप्टी स्पीकर होने के बावजूद भी सदस्य की घोषणा की जा रही है.
संसदीय कार्यमंत्री यह सरकार जब तक इस बात को समझ पाती कि विजय कुमार सिन्हा सदन को 2:00 बजे तक स्थगित कर रहे हैं तब तक स्पीकर की कुर्सी पर बैठे बैठे विजय कुमार सिन्हा ने 2:00 तक का विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी. हालांकि बाद में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ महेश्वर हजारी के पास पहुंचे और डिप्टी स्पीकर को अगले स्पीकर के चुनाव तक सदन के संचालन के लिए जिम्मेदारी दिलवाई गई. इस मौके पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने महेश्वर हजारी को बधाई दी है. विजय कुमार सिन्हा ने कह दिया है कि पार्टी के सिपाही होने के नाते नेतृत्व उनके लिए जो भूमिका तय करेगा वह उस भूमिका का पालन करेंगे.