ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / politics / दिल्ली पहुंचे नीतीश ने LJP प्रकरण पर तोड़ी चुप्पी, बोले.. हमारी कोई भूमिका...

दिल्ली पहुंचे नीतीश ने LJP प्रकरण पर तोड़ी चुप्पी, बोले.. हमारी कोई भूमिका नहीं, कैबिनेट विस्तार को PM का विशेषाधिकार बताया

22-Jun-2021 05:15 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर पटना में अब तक चुप्पी साधने वाले नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचते ही खूब बोले हैं. एलजेपी में चल रहे मौजूदा घटनाक्रम को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी में जो कुछ चल रहा है, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने लगे उसी वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत की. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को हमारे ऊपर बोलने से पब्लिसिटी मिलती है. इसलिए वह खूब बोलते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद से जेडीयू में शामिल नहीं होंगे. इस बाबत पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि यह बात खुद  पशुपति कुमार पारस ने कही थी कि वे एनडीए में हैं. नीतीश ने कहा कि पता नहीं लोग क्यों हमसे नाराज हैं. जबकि हमारी इस पूरे मामले में कोई भूमिका नहीं है.



कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अचानक से यह चर्चा क्यों उड़ रही है. उन्हें नहीं मालूम उनका कार्यक्रम दिल्ली में स्वास्थ्य से संबंधित है. डॉक्टरों से उन्होंने समय ले रखा है और इसीलिए दिल्ली आए हैं.  प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर सीएम नीतीश ने हालांकि कुछ भी नहीं कहा.  लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि कैबिनेट विस्तार प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. कैबिनेट विस्तार को लेकर अचानक से इतनी चर्चा क्यों हो गई, इस पर मुख्यमंत्री ने खुद हैरत जताई है.


पप्पू यादव के जेल जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कुछ नहीं किया है. उनका कोई पहले का मामला था. कोर्ट का पुराना मामला है. पप्पू यादव के जेल जाने में हमारी कोई भूमिका नहीं है.